शिव परिवार 🔱🔱
..it is symbolic ….as lord Shiva’s Ardhanarisvara form..but with his closing of 4th eye..It indicates …… when God Shiva gets flared up with his son Lord Ganesha..Goddess Parvati closes her eye for praying 🙏…… to the Supreme Soul...for the peace to prevail.
---Mrs. MANASWINI PANDA.
शिव परिवार
शिव गौरा गणेश
हरते भक्तों के क्लेश
आशीष देते अशेष
दुख रहे न शेष।।
कैलाश के हैं वासी
नगरी है काशी
हर हृदय के निवासी
कहलाते अविनाशी।।
शिव गंग धारण करते
गौरा अमर सुहाग देती
गणेश विघ्न को हरते
त्रिदेव सद्बुद्धि देते।।
भक्त की पुकार से
दौड़े चले आते
अपने असीम आशीष से
सबको भक्ति फल देते।।
तीनों एक स्वरूप में
समाहित हो कर
कार्तिकेय संग हर्षित रहते
भक्त हृदय समाये रहते।।।।
रचियता
ममता जी 🙏
Comments
Post a Comment